जालंधर के श्रेयांश जैन ने पंजाब राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में हासिल किया प्रथम स्थान
जालंधर के श्रेयांश जैन ने पंजाब राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में हासिल किया प्रथम स्थान
MEDIA PBN
जालंधर- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के होनहार 13 वर्षीय छात्र एवं अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी श्रेयांश जैन ने लुधियाना में आयोजित पंजाब स्टेट जूनियर चेस चैंपियनशिप-2026 (अंडर-15) में प्रथम स्थान हासिल किया। अपनी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ श्रेयांश ने न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे जालंधर जिले का नाम रोशन किया है।
श्रेयांश की इस शानदार सफलता पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सोनाली मनोचा जी, चेयरमैन डॉ. अनूप बॉवरी जी, स्कूल के शतरंज कोच चंद्रेश बख्शी जी, स्कूल प्रबंधन एवं मैनेजमेंट के सदस्यों सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
स्कूल प्रबंधन ने श्रेयांश की मेहनत, लगन, अनुशासन और शतरंज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि श्रेयांश भविष्य में भी इसी प्रकार अपनी प्रतिभा के दम पर नई ऊंचाइयां हासिल कर स्कूल और जालंधर को गौरवान्वित करते रहेंगे।
