Punjab News

BJP को मौका दो, 48 घंटे में पंजाब होगा माफिया मुक्त- पंजाब पहुंचे CM योगी बोले

 

लुधियाना

लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी रवनीत बिट्टू के हक में अंतिम रैली की। योगी ने लोगों से कहा कि वे बिट्टू को जीता कर संसद में भेजें, मैं यूपी का बुलडोजर पंजाब भेज दूंगा, ताकि यहां पर भी माफिया को रौंदा जा सके, जैसे यूपी में रौंदा है। यूपी में अब कोई माफिया नहीं है, सब मिट्टी में मिल गए।

वहां पर 25 करोड़ की आबादी में सब चंगा है। योगी ने दावा किया कि पंजाब में वर्ष 2027 में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। भाजपा को मौका दो, सिर्फ 48 घंटे में पंजाब माफिया राज से मुक्त हो जाएगा।

योगी ने श्रीराम मंदिर, श्री करतारपुर साहिब कोरिडोर, वीर बाल दिवस समेत मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं और गरीब, किसान, मजदूर कल्याण के लिए बनी सरकारी स्कीमों का भी जिक्र किया।

याेगी ने कहा कि 400 पार का नारा सुनकर कांग्रेस एवं आप को चक्कर आ जाता है, क्योंकि वे इतनी सीटों पर तो चुनाव नहीं लड़ रहे। इसके अलावा कांग्रेस एवं आप ने पंजाब का नुकसान किया है। आप देश की ऐसी पहली पार्टी है, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर चार्जशीट दायर है। जबकि उसके कई नेता भ्रष्टाचार के कारण या जेल में हैं या बेल पर। इन्होंने पंजाब को बेहाल कर दिया। माफिया, नशा हावी है। कानून व्यवस्था लचर है।

ਨੋਟ- ਅਦਾਰਾ ਪੰਜਾਬ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦੇ Whatsapp ਗਰੁੱਪ ਨਾਲ ਜੁੜਨ ਲਈ ਇਸ ਲਿੰਕ Whatsapp  ‘ਤੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ… ਟੈਲੀਗ੍ਰਾਮ ‘ਤੇ ਜੁੜਨ ਲਈ ਇਸ ਲਿੰਕ ਟੈਲੀਗ੍ਰਾਮ ‘ਤੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ। 

Punjab, Punjab Latest News. Latest PunjabNews headlines. Breaking News. Punjab News Updates. Top Stories Google New s/ Trending News.

Breaking News ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ PunjabNetwork.com ‘ਤੇ! ਤਾਜ਼ਾ ਖਬਰਾਂ, Live ਅਪਡੇਟ ਪੜ੍ਹੋ ਸਭ ਤੋਂ ਭਰੋਸੇਯੋਗ ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ ਵੈਬਸਾਈਟ PunjabNetwork.com

(ਕੀ ਤੁਹਾਨੂੰ ਇਹ ਰਿਪੋਰਟ ਪਸੰਦ ਆਈ? PunjabNetwork.com ਇਕ ਗੈਰ-ਲਾਭਕਾਰੀ ਸੰਗਠਨ ਹੈ। ਸਾਡੀ ਪੱਤਰਕਾਰੀ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਅਤੇ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਦਬਾਅ ਤੋਂ ਮੁਕਤ ਰੱਖਣ ਲਈ ਸਾਡੀ ਆਰਥਿਕ ਮਦਦ ਕਰੋ।) 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *