Breaking: सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर 1 फरवरी से अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाए जाने की तिथि अधिसूचित की

All Latest NewsBusinessNational NewsNews FlashPunjab NewsTop BreakingTOP STORIES

 

सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर 1 फरवरी से अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाए जाने की तिथि अधिसूचित की

New Delhi – 

सरकार ने इस वर्ष पहली फरवरी से तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और पान मसालों पर नया उपकर लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

तंबाकू और पान मसालों पर ये नए शुल्क वस्‍तु और सेवा कर -जीएसटी दर के अतिरिक्त होंगे और वर्तमान में इन पर लगने वाले क्षतिपूर्ति उपकर का स्थान लेंगे।

पहली फरवरी से पान मसाला, सिगरेट, तंबाकू और ऐसे उत्पादों पर 40 प्रतिशत तथा बीड़ी पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। इसके अतिरिक्त, पान मसाला पर स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लगेगा, जबकि तंबाकू और संबंधित उत्पादों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क भी लगेगा।

संसद ने दिसंबर में दो विधेयकों को मंजूरी दी थी, जिनमें पान मसाला उत्‍पादन पर नया स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर और तंबाकू पर उत्पाद शुल्क लगाने की अनुमति दी गई थी।


चबाने वाले तंबाकू, जरदा सुगंधित तंबाकू और गुटखा के मामले में मशीन-आधारित लेवी के बारे में अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. तंबाकू और तंबाकू उत्पादों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क की प्रभावी दरें क्या हैं?

तंबाकू और तंबाकू उत्पादों पर प्रभावी शुल्क दरों को अधिसूचना संख्या 03/2025-केंद्रीय उत्पाद शुल्क और अधिसूचना संख्या 04/2025-केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिनांक 31.12.2025 के माध्यम से अधिसूचित किया गया है। ये शुल्क दरें 1 फरवरी, 2026 से प्रभावी होंगी।

2.चबाने वाले तंबाकूजरदा सुगंधित तंबाकू और गुटखा पैकिंग मशीन (क्षमता निर्धारण और शुल्क संग्रहनियम 2025 कहाँ दिए गए हैं?

ये नियम अधिसूचना संख्या 05/2025-केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एन.टी.) दिनांक 31.12.2025 के माध्यम से अधिसूचित किए गए हैं। ये नियम 1 फरवरी, 2026 से प्रभावी होंगे।

3.इन नियमों के तहत कौन से सामान शामिल हैं?

ये नियम केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 की धारा 3A के तहत अधिसूचना संख्या 04/2025-केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एन.टी.) दिनांक 31.12.2025 के माध्यम से अधिसूचित सामानों को कवर करते हैं, अर्थात्, चबाने वाला तंबाकू (फिल्टर खैनी सहित), जरदा सुगंधित तंबाकू और गुटखा।

4.चबाने वाले तंबाकूजरदा सुगंधित तंबाकू और गुटखा पैकिंग मशीन (क्षमता निर्धारण और शुल्क संग्रहनियम 2025 किस बारे में हैं?

ये नियम अधिसूचित सामानों यानी चबाने वाले तंबाकू (फिल्टर खैनी सहित), जरदा सुगंधित तंबाकू और गुटखा पर क्षमता निर्धारण और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के संग्रह के तरीके के बारे में बताते हैं।

5.क्या जिन करदाताओं के पास पहले से ही केंद्रीय उत्पाद शुल्क पंजीकरण हैउन्हें इन नियमों के तहत अलग से पंजीकरण करवाना होगा?

केंद्रीय उत्पाद शुल्क के लिए पंजीकृत वर्तमान करदाताओं को अलग से पंजीकरण की ज़रूरत नहीं है।

6.क्या अधिसूचित सामानों के सभी विनिर्माताओं को इन नियमों के अनुसार तय किया गया शुल्क देना होगा?

नहीं, ये नियम अधिसूचित सामानों के पाउच बनाने वाले विनिर्माताओं पर लागू होते हैं। जो लोग दूसरे रूपों में (जैसे टिन में)  विनिर्माण करते हैं, उन्हें निर्धारण मूल्य पर लागू शुल्क देना होगा।

7.क्या शुल्क की गणना के लिए अधिसूचित सामानों की खुदरा बिक्री कीमत पर कोई छूट है?

हाँ, छूट उपलब्ध है और इसे अधिसूचना संख्या 01/2022-केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एन.टी.) दिनांक 01.02.2022 में उत्पादों के लिए लागू शुल्क दरों को अधिसूचित करते समय शामिल किया गया है।

8.अधिसूचित सामानों के मौजूदा विनिर्माताओं को किस तिथि तक घोषणा पत्र जमा करना होगा?

फॉर्म CE DEC-01 में घोषणा पत्र नियमों के लागू होने के सात दिनों के भीतर यानी 7 फरवरी, 2026 तक पोर्टल पर फाइल करना होगा।

9.क्या फॉर्म CE DEC-01 भरना आवश्यक है?

हाँ, यह आवश्यक है।

10.किन मापदंडों को बताना आवश्यक है?

मापदंडों में मशीनों की संख्या, मशीनों के बारे में विनिर्देशन जैसे कि अधिकतम रेटेड कैपेसिटी और गियर बॉक्स अनुपात और बताए गए खुदरा बिक्री मूल्यों का विवरण शामिल हैं।

11.चार्टर्ड इंजीनियर का सर्टिफिकेट क्यों आवश्यक है?

यह ट्रैक/फनल की संख्या, गियर बॉक्स अनुपात और मेन मोटर के प्रति मिनट घूमने की गति के बारे में तकनीकी जानकारी देने में सहायता के लिए आवश्यक है।

12.क्या असल प्रोडक्शन मायने रखता है?

नहीं, शुल्क मशीन की अधिकतम रेटेड कैपेसिटी से उत्पादित मानी गई मात्रा पर आधारित होता है।

13.देय शुल्क की गणना कैसे की जाएगी?

केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम की धारा 3A के अनुसार, विनिर्माताओं को प्रोडक्शन की निर्धारित वार्षिक क्षमता के आधार पर शुल्क का भुगतान करना होता है।

हालांकि, दाखिल की गई घोषणा के सत्यापन तक, विनिर्माता महीने के दौरान बनाए गए पाउच के खुदरा बिक्री मूल्यों और पैकिंग मशीन की अधिकतम रेटेड स्पीड, पाउच प्रति मिनट के आधार पर शुल्क का भुगतान करेगा।

उदाहरण के लिए, यदि चबाने वाले तंबाकू बनाने वाली मशीन की अधिकतम रेटेड कैपेसिटी 500 पाउच है और RSP 2 रुपये है, तो प्रति पैकिंग मशीन प्रति माह शुल्क की दर 0.83 करोड़ रुपये होगी।

अगर चबाने वाला तंबाकू बनाने वाली मशीन की अधिकतम रेटेड कैपेसिटी 500 पाउच है और RSP 4 रुपये है, तो प्रति पैकिंग मशीन प्रति माह शुल्क की दर 1.52 करोड़ रुपये होगी (0.83 करोड़ रुपये या 0.38*RSP में से जो भी ज़्यादा हो, उसे लिया जाएगा)।

14.क्या कोई करदाता पहली घोषणा पहला फाइल करने और न्यायाधिकार क्षेत्र संबंधी केंद्रीय उत्पाद शुल्क उप आयुक्त या केंद्रीय उत्पाद शुल्क सहायक आयुक्त द्वारा वार्षिक उत्पादन क्षमता तय करने का ऑर्डर जारी होने से पहले नई घोषणा फाइल कर सकता है?

उक्त नियमों के नियम 6 के अनुसार, जब तक न्यायाधिकार क्षेत्र संबंधी केंद्रीय उत्पाद शुल्क उप आयुक्त या केंद्रीय उत्पाद शुल्क सहायक आयुक्त, जैसा भी मामला हो, पिछली घोषणा के संबंध में नियम 8 के तहत कोई ऑर्डर जारी नहीं कर देते, तब तक नई घोषणा फाइल नहीं की जा सकती।

15.विभाग वार्षिक उत्पादन क्षमता कैसे तय करेगा?

न्यायाधिकार क्षेत्र संबंधी केंद्रीय उत्पाद शुल्क उप आयुक्त या केंद्रीय उत्पाद शुल्क सहायक आयुक्त, जैसा भी मामला हो, फैक्ट्री का भौतिक निरीक्षण करने और मशीनों के तकनीकी विनिर्देशन का सत्यापन करने के बाद वार्षिक उत्पादन क्षमता तय करेंगे। वार्षिक उत्पादन क्षमता उक्त नियमों के नियम 5 के अनुसार, एक महीने में उत्पादित माने जाने वाले अधिसूचित सामान की मात्रा को 12 (महीनों) से गुणा करके तय की जाएगी।

16.अगर विभाग द्वारा तय की गई वार्षिक क्षमता किसी विनिर्माता की स्वघोषणा से ज़्यादा होती हैतो ऐसे में क्या होगा?

मामले के अनुसार, न्यायाधिकार क्षेत्र संबंधी केंद्रीय उत्पाद शुल्क उप आयुक्त या केंद्रीय उत्पाद शुल्क सहायक आयुक्त, विनिर्माताओं को सुनवाई का उचित मौका देने के बाद, सत्यापन के तीस दिनों के अंदर ऑर्डर जारी करेंगे। डिफरेंशियल ड्यूटी, लागू ब्याज के साथ, मशीन लगाने की तिथि या उत्पादन से जुड़े कारकों में परिवर्तन की तिथि से, जैसा भी मामला हो, असल भुगतान की तिथि तक देय होगी। मौजूदा  विनिर्माताओं के लिए, पहले निर्धारण के मामले में, डिफरेंशियल ड्यूटी और ब्याज 1 फरवरी 2026 से देना होगा।

17.अगर विनिर्माता केंद्रीय उत्पाद शुल्क उप आयुक्त या सहायक आयुक्त के निर्धारण के खिलाफ अपील करना चाहता है तो क्या होगा?

भले ही करदाता अपील करना चाहे, शुल्क का भुगतान न्यायाधिकार क्षेत्र संबंधी केंद्रीय उत्पाद शुल्क उप आयुक्त या केंद्रीय उत्पाद शुल्क सहायक आयुक्त, जैसा भी मामला हो, के निर्धारण के अनुसार, ऑर्डर के बाद की अवधि के लिए करना होगा।

18.क्या न्यायाधिकार क्षेत्र अधिकारी हर महीने निर्धारण करेगा?

नहीं। नया निर्धारण तभी किया जाएगा जब उत्पादन की वार्षिक क्षमता को प्रभावित करने वाले संबंधित उत्पादन कारकों में कोई बदलाव होगा, यानी पैकिंग मशीनों की संख्या और मशीनों की अधिकतम रेटेड प्रोडक्शन कैपेसिटी।

19.अगर 1 फरवरी 2026 के बाद पंजीकृत कोई विनिर्माता महीने की 10 तारीख को मशीनें लगाता है और उत्पादन शुरू करता हैतो क्या पूरे महीने के लिए शुल्क देय होगा?

हाँ। उक्त नियम 13(3) के अनुसार, विनिर्माताओं को उस पूरे महीने के लिए पूरे शुल्क का भुगतान करना होगा जिस महीने में मशीनें लगाई गई हैं।

20.शुल्क की गणना के लिए मशीनों की संख्या कैसे तय की जाएगी?

एक महीने के लिए लगाई गई मशीनों की संख्या को उस महीने के किसी भी दिन लगाई गई मशीनों की अधिकतम संख्या माना जाएगा।

21.कौन से मासिक फॉर्म और रिटर्न फाइल करने होंगे?

विनिर्माताओं को उसी महीने की 10 तारीख को या उससे पहले FORM CE STR-1 में मासिक फॉर्म जमा करना होगा। यह उस मासिक रिटर्न के अलावा है जिसे उसे केंद्रीय उत्पाद शुल्क नियमों के नियम 12 के अनुसार फाइल करना होता है।

22.छूट (अबेटमेंटकी गणना कैसे की जाएगी?

छूट की गणना प्रो-राटा बेसिस पर इस फॉर्मूले का इस्तेमाल करके की जाती है:

छूट = (मासिक शुल्क दायित्व × जितने दिन मशीन नहीं चली) ÷ महीने में कुल दिनों की संख्या।

23.मान लीजिए मशीन 15 फरवरी से 5 मार्च तक नहीं चल रही हैतो कितनी छूट का दावा किया जा सकता है?

लगातार पंद्रह दिनों तक मशीन न चलने पर छूट का दावा किया जा सकता है और यह इस बात पर निर्भर नहीं करता कि यह अवधि उसी कैलेंडर महीने में आती है या नहीं।

24.छूट का दावा करने की शर्तें क्या हैं?

छूट का दावा करने के लिए, विनिर्माताओं को कम से कम तीन कार्य दिवस पहले विभाग को सूचित करना होगा और मशीन को विभाग द्वारा सील किया जाना चाहिए।

25.क्या इस्तेमाल  होने पर भी मशीनों को चालू माना जाएगा?

हां। फैक्ट्री में लगाई गई किसी भी पैकिंग मशीन को तब तक चालू माना जाएगा जब तक कि उसे नियमों के प्रावधानों के अनुसार सील न कर दिया जाए।

26.मशीनों को सील करने की क्या प्रक्रिया है?

विनिर्माताओं को न्यायाधिकार क्षेत्र संबंधी केंद्रीय उत्पाद शुल्क उप आयुक्त या केंद्रीय उत्पाद शुल्क सहायक आयुक्त को, जैसा भी मामला हो, किसी भी इंस्टॉल्ड मशीन के लगातार पंद्रह दिन या उससे ज़्यादा समय तक बंद रहने से कम से कम 3 कार्य दिवस पहले सूचित करना होगा।

27.सील की गई मशीन को डीसील कैसे किया जा सकता है?

न्यायाधिकार क्षेत्र संबंधी केंद्रीय उत्पाद शुल्क उप आयुक्त या केंद्रीय उत्पाद शुल्क सहायक आयुक्त को, जैसा भी मामला हो, उस तारीख से कम से कम 3 कार्य दिवस पहले सूचित करना होगा जिस तारीख से ऑपरेशन फिर से शुरू करने का इरादा है। मशीनों को न्यायाधिकार क्षेत्र संबंधी केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधीक्षक की मौजूदगी में डी-सील किया जाएगा।

28.बिक्री या निपटान के लिए फैक्ट्री से मशीनों को हटाने की क्या प्रक्रिया है?

न्यायाधिकार क्षेत्र संबंधी केंद्रीय उत्पाद शुल्क उप आयुक्त या केंद्रीय उत्पाद शुल्क सहायक आयुक्त को, जैसा भी मामला हो, अनइंस्टॉलेशन के लिए तय तारीख से कम से कम 3 कार्य दिवस पहले सूचित करना होगा।

29.क्या CCTV लगाना आवश्यक है?

हाँ। हर विनिर्माता जो पैकिंग मशीन चला रहा है, उसे सभी पैकिंग मशीन क्षेत्र को कवर करने वाला एक फंक्शनल CCTV सिस्टम लगाना होगा और फुटेज को कम से कम चौबीस महीने तक सुरक्षित रखना होगा।

30.क्या रिबेट उपलब्ध है?

केंद्रीय उत्पाद शुल्क नियमों के खंड 18 के अंतर्गत केंद्रीय उत्पाद शुल्क पर कोई रिबेट उपलब्ध नहीं है।

31.अगर कोई फैक्ट्री काम करना बंद कर देती है तो पहले से चुकाए गए शुल्क का क्या होता है?

विनिर्माता को रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने के लिए सूचना फाइल करनी होगी। शुल्क को उक्त नियमों के नियम 21 में बताए गए तरीके से समायोजित या वापस किया जाएगा।

32. क्या बिना शुल्क चुकाए निर्यात की अनुमति है?

नहीं। कैपेसिटी-बेस्ड लेवी स्कीम के तहत अधिसूचित सामान को बिना शुल्क चुकाए निर्यात करने की अनुमति नहीं है।

 

Media PBN Staff

Media PBN Desk is a proactive digital news and content management wing, committed to providing accurate, timely and comprehensive updates on regional affairs. Keeping an eye on every news, big or small, this media desk acts as a strong link between the government and the public. It closely monitors and reports on state policies, administrative decisions, court proceedings and socio-political developments. Focusing on journalistic integrity and digital expertise, this team is an expert in transforming complex government and administrative news into simple, interesting and readable content. Using modern digital tools and a prompt reporting system, Mediapbn.com desk ensures that everything from court decisions to public interest news reaches the readers with complete clarity and speed. It is always ready to educate citizens through unbiased journalism.