‘पाकिस्तान में 80% लोग GAY…’, ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच का सनसनीखेज दावा

All Latest NewsNews FlashTop BreakingTOP STORIESWorld News

 

पाकिस्तान

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान की 80 प्रतिशत आबादी ‘गे’ है और बाकी बचे 20 प्रतिशत लोग ‘बाईसेक्सुअल’ हैं.

हिना का मानना है कि वहां की पूरी आबादी एलजीबीटीक्यू समुदाय का हिस्सा है, लेकिन सामाजिक दबाव, धर्म और परिवार की इज्जत के डर से लोग अपनी असल पहचान को छिपाकर रखते हैं. ‘क्वीर ग्लोबल’ यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस मुद्दे को पाकिस्तान का एक ‘ओपन सीक्रेट’ करार दिया है जिसे हर कोई जानता है पर मानता नहीं.

पहचान छिपाने की मजबूरी और सामाजिक दबाव

हिना बलोच का कहना है कि जब इस बारे में सवाल किए जाते हैं, तो लोग धर्म और संस्कृति का हवाला देकर अपनी वास्तविकता से इनकार कर देते हैं. उनके मुताबिक, पाकिस्तान में यौन रुझान को लेकर कोई भी स्पष्ट या ‘स्ट्रेट’ नहीं है.

उन्होंने अपने बचपन के अनुभवों को याद करते हुए बताया कि उनके लिए अपनी यौन पहचान से बड़ी चिंता अपनी पसंद के कपड़े पहनना और लिपस्टिक लगाना था. उन्हें हमेशा इस बात का डर सताता था कि अगर उन्होंने महिलाओं की तरह गहने पहने या श्रृंगार किया, तो उन्हें परिवार की तरफ से बुरी तरह पीटा जाएगा और प्रताड़ित किया जाएगा.

Media PBN Staff

Media PBN Desk is a proactive digital news and content management wing, committed to providing accurate, timely and comprehensive updates on regional affairs. Keeping an eye on every news, big or small, this media desk acts as a strong link between the government and the public. It closely monitors and reports on state policies, administrative decisions, court proceedings and socio-political developments. Focusing on journalistic integrity and digital expertise, this team is an expert in transforming complex government and administrative news into simple, interesting and readable content. Using modern digital tools and a prompt reporting system, Mediapbn.com desk ensures that everything from court decisions to public interest news reaches the readers with complete clarity and speed. It is always ready to educate citizens through unbiased journalism.