आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एम.एससी. (आईटी) चौथे सेमेस्टर के परिणामों में जी.आई.एम.टी. बुढलाडा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एम.एससी. (आईटी) चौथे सेमेस्टर के परिणामों में जी.आई.एम.टी. बुढलाडा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
जसवीर सोनी, बुडलाडा
आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एम.एससी. (आईटी) चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में गुरुदासीदेवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (जी.आई.एम.टी.), बुढलाडा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
घोषित परिणामों के अनुसार सुनीता रानी पुत्री गुरबक्श सिंह तथा किरना कौर पुत्री गुरबक्श सिंह ने 88.30% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रूपाली पुत्री सुभाष चंद तथा संदीप कौर पुत्री बलाक सिंह ने 87.50% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त मीना कौर पुत्री गेजा राम ने 85.80% अंक प्राप्त कर कॉलेज में तृतीय स्थान हासिल किया।
इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. नवीन सिंगला ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जी.आई.एम.टी. बुढलाडा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कॉलेज की प्राचार्या रेखा मैडम ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा का प्रमाण है और आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
कॉलेज के समस्त प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।

