Akali Dal को बड़ा झटका! पूर्व राज्यसभा सांसद राजमोहिंदर सिंह मजीठा साथियों समेत AAP में शामिल
Akali Dal को बड़ा झटका! पूर्व राज्यसभा सांसद राजमोहिंदर सिंह मजीठा साथियों समेत AAP में शामिल
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिरोपा पहनाकर पार्टी में किया औपचारिक स्वागत
पूर्व आरटीआई (RTI) कमिश्नर हेमेंद्र सिंह मजीठा और सुखदीप सिंह मजीठा ने भी थामा ‘आप’ का दामन
मजीठा हलके के प्रभारी तलबीर सिंह गिल की मौजूदगी में दिग्गज नेताओं ने बदला पाला; मजीठा क्षेत्र में AAP बेहद मजबूत
चंडीगढ़/अमृतसर, 25 दिसंबर 2025:
पंजाब की सियासत और विशेष रूप से मजीठा विधानसभा क्षेत्र से एक बहुत बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। शिरोमणि अकाली दल (Akali Dal ) को आज उस समय एक और बड़ा और करारा झटका लगा, जब पार्टी के बेहद सीनियर नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य और पूर्व विधायक राजमोहिंदर सिंह मजीठा पारंपरिक पार्टी को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज खुद राजमोहिंदर सिंह मजीठा और उनके साथियों का आम आदमी पार्टी में औपचारिक और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा भी दिलाया।
राजमोहिंदर सिंह मजीठा के साथ-साथ पंजाब के पूर्व आर.टी.आई. (RTI) कमिश्नर हेमेंद्र सिंह मजीठा और सुखदीप सिंह मजीठा ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस विशेष अवसर पर हलका मजीठा के प्रभारी तलबीर सिंह गिल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मजीठा क्षेत्र के इन बेहद प्रभावशाली और बड़े राजनीतिक चेहरों के ‘आप’ में शामिल होने से इस विधानसभा क्षेत्र के भीतर आम आदमी पार्टी की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है।
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, चुनावों के इस मौजूदा दौर में मजीठा हलके के इतने वरिष्ठ और कद्दावर टकसाली परिवारों का अकाली दल छोड़ना विपक्षी दलों के लिए एक बड़ी मायूसी और करारा झटका है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक-हितैषी नीतियों और सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर राज्य के दिग्गज और जमीनी नेता लगातार ‘आप’ परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। वहीं, पार्टी में शामिल हुए नए नेताओं ने भी विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की मजबूती और मजीठा हलके के चहुंमुखी विकास के लिए दिन-रात एक करके काम करेंगे।

